एकलव्य प्रतियोगिता हेतु मंडल वि० वि० की टीम रवाना

श्याम नंदन कुमार/12 अप्रैल 2010 
जय प्रकाश विश्व विद्यालय,छपरा द्वारा आयोजित विश्व विद्यालय स्तरीय एकलव्य प्रतियोगिता 2009 -10 में भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्व विद्यालय से विभिन्न विधाओं  के कुल 108 खिलाडियों के टीम को कुलसचिव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

    इस अवसर पर कुलसचिव डा० के० पी०  सिंह ने उपस्थित खिलाडियों को हौसला अफजाई करते हुए कहा की जिस तरह तरंग प्रतियोगिता में हमारे वि० वि० को पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है उसी तरह हम चाहेंगे की एकलव्य प्रतियोगिता में भी हमारा वि० वि० पूरे बिहार में अव्वल रहे.इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए....
विश्व विद्यालय मीडिया प्रभारी पृथ्वी राज यदुवंशी ने बताया कि छपरा में 9 से 11 अप्रैल तक यह कार्यक्रम चलेगा.भू० ना०  विश्व विद्यालय से कुल 6 अलग-अलग विधाओं जैसे एथलेटिक्स में 17 लड़का एवं 14 लड़की, शतरंज में 3 लड़का 3 लड़की,खो-खो में 11 लड़का 10 लड़की,वोलिवौल में 10 लड़का 10 लड़की,कबड्डी में 11 लड़का 11 लड़की मिलाकर कुल 108 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं.इसके अलावा खिलाड़ियों के गाइड हेतु छात्र कल्याण प्रो० नजीर उद्दीन, खेल पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार भी साथ में हैं.छात्राओं की देख-रेख के लिए आदेशपाल शान्ति देवी को भेजा गया है.इसके अलावे ८ पी टी आई को भी शामिल किया गया है.
(समाचार ई-मेल से प्राप्त)
एकलव्य प्रतियोगिता हेतु मंडल वि० वि० की टीम रवाना एकलव्य प्रतियोगिता हेतु मंडल वि० वि० की टीम रवाना Reviewed by Rakesh Singh on April 12, 2010 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.